ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोदो दिन बाद गरगा नदी से फैजान का शव मिला

दो दिन बाद गरगा नदी से फैजान का शव मिला

बोकारो के गरगा नदी में शनिवार को तेज बहाव में बहे 14 वर्षीय फैजान अहमद का शव तीसरे दिन सोमवार को बरामद कर लिया। लगातार दो दिनों की मशक्कत के बाद...

दो दिन बाद गरगा नदी से फैजान का शव मिला
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोTue, 03 Aug 2021 05:51 AM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो के गरगा नदी में शनिवार को तेज बहाव में बहे 14 वर्षीय फैजान अहमद का शव तीसरे दिन सोमवार को बरामद कर लिया। लगातार दो दिनों की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम को आखिरकार सोमवार की सुबह सफलता मिली।

नदी की तेज धार के कारण फैजान का शव हनुमान नगर और जैप फायरिंग रेंज के बीच गरगा नदी में बरामद किया। सुबह से ही एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम किशोर को ढंढूते हुए जैसे ही हनुमान पुल के करीब पहुंची, तभी उसका शव नदी में तैरता दिखा। स्थानीय लोगों ने भी इसे तत्काल देखा। जिसके बाद बालिडीह थाना पुलिस ने शव जब्त करते हुए पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शव सौंप दिया। मालूम हो कि सिवनडीह के मकदुमपुर निवासी फैजान अहमद शनिवार को दोस्तों के साथ गरगा नदी में नहाने गया था। नदी में पानी की तेज धार के बीच उसने पुल से ही नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद वे नदी की तेज धार में बहने लगा। उसे नदी में बहता देख स्थानीय लोगों ने भी नदी में छलांग लगा दी। लेकिन, चंद सेकंड में वह नदी से गायब हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गोताखोरों के साथ नदी में खोजबीन की। लेकिन, फैजान का कोई सुराग नहीं मिल। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फैजान की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम को रांची से बुलाया गया। जिसने दो दिनों बाद उसके शव को ढ़ुंढ़ निकाला। शव के नदी से निकालने के बाद गांव में मतम छाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें