निर्यात की प्रक्रिया व दस्तावेजीकरण संबंधित अनुभव का उठाए लाभ : निदेशक

Jan 09, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

निर्यात की प्रक्रिया व दस्तावेजीकरण संबंधित अनुभव का उठाए लाभ : निदेशक निर्यात की प्रक्रिया व दस्तावेजीकरण संबंधित अनुभव का उठाए लाभ : निदेशक निर्यात

निर्यात की प्रक्रिया व दस्तावेजीकरण संबंधित अनुभव का उठाए लाभ : निदेशक

बोकारो, प्रतिनिधि। एमएसएमई-विकास कार्यालय, राँची एवं बियाडा, बोकारो ने संयुक्त रूप से बोकारो जिला में खरीद एवं विपणन सहायता योजना के तहत एक दिवसीय निर्यात संवर्द्धन व जेम पर राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का आयोजन गुरूवार को कैंप टू स्थित जायका हैपनिंग्स सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आईईडीएस निदेशक इंद्रजीत यादव, बीएसएल के सीजीएम हर्ष निगम, ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन, डीआईसी महाप्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद, धनबाद के वरीय डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा, बियाडा के उपक्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार सहित अन्य ने किया। आईईडीएस निदेशक ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूप-रेखा से अवगत कराया। सभी प्रतिभागी उद्यमियों से इस संगोष्ठी में शामिल हो रहे निर्यात संवर्धन के विविध विशेषज्ञों के निर्यात की प्रक्रिया व दस्तावेजीकरण संबंधित अनुभव का लाभ लेने की अपील की।

जिससे वे अपने उत्पादों का निर्यात विदेशों में कर सकें एवं अपने उद्यमों का विकास सुनिश्चित कर सकें। साथ ही उन्होंने विशेषकर जैम के विशेषज्ञों को ज्यादा ध्यान देकर सुनने एवं सीखने की बात कही। सीजीएम हर्ष ने कहा कि बीएसएल द्वारा जेम के माध्यम खरीद सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान समय में प्रोडक्ट एवं मटीरियल की खरीद जेम द्वारा की जा रही है। इस संगोष्ठी में झारखंड राज्य के उद्योग संघों, चैम्बर्स व बोकारो जिले व आसपास के जिलों के लगभग 110 से ज्यादा प्रतिभागी उद्यमियों ने उन विशेषज्ञ अधिकारियों से सीधे वार्तालाप करके अपनी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एमएसएमई रांची के कृष्णा राव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद कुमार ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।