जन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में आस्था एफसी क्लब बना विजेता
जन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में आस्था एफसी क्लब बना विजेताजन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में आस्था एफसी क्लब बना विजेताजन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में आस

कसमार प्रखंड के कोतोगाड़ा मैदान में सोमवार को एक दिवसीय जन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन आजसू नेता उमेश कुमार जायसवाल, महेंद्र नाथ महतो, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो और शिक्षाविद डॉ जीतलाल महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की अपील की। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आस्था फुटबॉल क्लब और कौशिक स्पॉटिंग के बीच खेला गया। रोमांचक मैच के बाद पेनाल्टी शूटआउट में आस्था एफसी ने चार गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में आस्था एफसी ने उज्ज्वल स्पॉटिंग (झालदा) को, जबकि कौशिक स्पॉटिंग ने बरवाडीह एकादश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। मौके पर राजेश्वर महतो, सुनील कुमार महतो, आयोजन समिति के तुलसीदास महतो, अनिल महतो, रुपेश करमाली, नारायण महतो, गोबिंद सिंह मुंडा, महेंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। आयोजन समिति ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


