प्रेम जैन मेमोरियल टी 16 क्रिकेट प्रतियोगिता अमन वर्मा 11 ने जीती

Feb 12, 2026 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

गोमिया में एनवाईएस ज्योति क्लब द्वारा आयोजित प्रेम जैन मेमोरियल टी-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। मंडई टोला ने 60 रन बनाए, जबकि अमन वर्मा 11 की टीम ने 9 ओवर में 61 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज की। पूर्व मंत्री और सांसद मुख्य अतिथि रहे।

प्रेम जैन मेमोरियल टी 16 क्रिकेट प्रतियोगिता अमन वर्मा 11 ने जीती

गोमिया, प्रतिनिधि।एनवाईएस ज्योति क्लब साड़म के तत्वावधान में आयोजित प्रेम जैन मेमोरियल टी-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में सूबे के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह और पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। स्व प्रेम जैन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। फाइनल मुकाबले में मंडई टोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सिमट कर 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमन वर्मा 11 की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 9 ओवर में 5 विकेट खोकर 61 रन बना लिए और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

कमेंट्री अजीत नारायण प्रसाद और प्रवीण कुमार ने निभाई। अंपायर में सतेंद्र प्रसाद व राजीव प्रसाद तथा स्कोरर में शुभम उपाध्याय व सुमीत कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के अध्यक्ष शेखर प्रजापति व समाजसेवी सूरज लाल सिंह उपस्थित रहे। उद्घाटनकर्ता के रूप में जिप सदस्य आकाश लाल सिंह शामिल हुए। इसके अलावा रितेश यादव, रंजीत साव, पंकज जैन, चांदनी देवी, सुदामा तिवारी, विष्णु लाल सिंह, जय प्रकाश तिवारी, गौतम केवट, संजय ठाकुर, आकाश कुमार, रोहित प्रजापति, विवेक करमाली, लूट्टू तिवारी, अरुण कुमार डे, अशोक राम, विक्की जैन, रंजन पासवान, विक्की केवट, मितभाषी प्रसाद, रणवीर केवट, शिवम कुमार, विशाल केवट व विकास तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। 11. साड़म में विजेता टीम को पुरस्कार देते पूर्व मंत्री व अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।