क्रिकेट समर कैंप में खिलाड़ियों ने सीखे बॉलिंग व फील्डिंग के गुर
बोकारो में सेरसा स्टेडियम में दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट समर कैंप का तीसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा। खिलाड़ियों को बॉलिंग, फील्डिंग और फिटनेस के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। पूर्व रणजी खिलाड़ियों की देखरेख में प्रतिभागियों ने खेल की बारीकियों को सीखा। कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना है।

बोकारो, प्रतिनिधि। रेलवे कॉलोनी स्थित सेरसा स्टेडियम में दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (सेरसा) की ओर से आयोजित क्रिकेट समर कैंप का तीसरा दिन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कैंप में भाग ले रहे खिलाड़ियों को बॉलिंग, फील्डिंग व फिटनेस से जुड़े महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। पूर्व रणजी खिलाड़ियों की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागी सुबह के सत्र में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी, कैचिंग तकनीक, ग्राउंड फील्डिंग व मैच के दौरान त्वरित निर्णय लेने के बारे में जानकारी दी।
कैंप में अनुशासन व खेल भावना पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। सेरसा के सचिव संजय कुमार ने कहा कि कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना व उन्हें बेहतर क्रिकेट प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है, जिससे भविष्य में जिले को बेहतर क्रिकेटर मिल सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


