
उन्नत भारत अभियान को लेकर ग्राम सभा
उन्नत भारत अभियान सेल, केबी कॉलेज बेरमो द्वारा चांपी गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है। प्राचार्य लष्मी नारायण और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने पर जोर दिया।
खेतको, प्रतिनिधि। उन्नत भारत अभियान सेल, केबी कॉलेज बेरमो द्वारा गोद गांव पेटरवार के चांपी में ग्राम सभा का आयोजन मुखिया रीता देवी की अध्यक्षता में पंचायत सचिवालय में किया गया। प्राचार्य लष्मी नारायण ने कहा कि उन्नत भारत अभियान, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर पार्टिसिपेटिंग इंस्टीट्यूट केबी कॉलेज बेरमो द्वारा चांपी गांव को गोद लिया गया है जहां आर्थिक व सामाजिक विकास किया जाएगा। उन्नत भारत अभियान सेल के कॉर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि उन्नत भारत अभियान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। उन्नत भारत अभियान सेल के सब कॉर्डिनेटर डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि उन्नत भारत अभियान का लक्ष्य ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
पंचायत सचिव रूपा कुमारी, पंचायत सदस्य तथा चांपी गांव के सभी तेरह टोलों के ग्रामीणों में सीताराम मुर्मू, मुकेश प्रजापति, छट्ठू महतो, मनोहर महतो, पुष्पा कुमारी, सीमा मुर्मू, शुभम प्रजापति, शिवलाल हेम्ब्रम, रमन करमाली, श्रीराम हेम्ब्रम, फेनीराम सोरेन आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




