ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोतिलैया में हाथियों का उत्पात, एक महिला घायल

तिलैया में हाथियों का उत्पात, एक महिला घायल

गोमिया, प्रतिनिधि। पिछले एक सप्ताह से गोमिया प्रखंड के लुगु और झुमरा पहाड़ के आसपास हाथियों का भ्रमण के दौरान मंगलवार की रात को गोमिया प्रखंड...

तिलैया में हाथियों का उत्पात, एक महिला घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बोकारोWed, 24 Aug 2022 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

गोमिया, प्रतिनिधि।

पिछले एक सप्ताह से गोमिया प्रखंड के लुगु और झुमरा पहाड़ के आसपास हाथियों का भ्रमण के दौरान मंगलवार की रात को गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के तिलैया गांव में हाथी ने महादेव यादव की पत्नी रामेश्वरी देवी को घायल कर दिया। उसका इलाज रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तीन हाथी तिलैया गांव में सबसे पहले राजकीय मध्य विद्यालय में दरवाजा और खिड़की को तोड़ एमडीएम का चावल चट कर गए। फिर आसपास क्षेत्र के खेत-बारी में लगे फसलों को रौंद डाला। वहीं बगल में ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूरों के बनी झोपड़ी को गिरा दिया। वहां सो रही महिला द्वारा हल्ला करने पर हाथी ने घायल कर दिया। बमुश्किल से महिला जान बचाकर भाग सकी। अन्य मजदूरों ने भी गांव की ओर भाग कर जान बचाई। अंत में मशाल जलाकर और ढोल पीटकर हाथी को जंगल की ओर भगाया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें