घायल बिजली मिस्त्री के इलाज का खर्च उठाए कंपनी
बेरमो में फुसरो विद्युत सब स्टेशन में काम करते समय बिजली मिस्त्री बैजनाथ महतो करंट लगने से घायल हो गए। इलाज के दौरान पूर्व मंत्री बेबी देवी के पुत्र ने कंपनी से पूरा खर्च उठाने और सुरक्षा में लापरवाही की जांच की मांग की। परिजनों ने आर्थिक सहायता में कमी का आरोप लगाया, जबकि स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण मदद कर रहे हैं।

बेरमो। कुछ दिन पहले फुसरो विद्युत सब स्टेशन में कार्य के दौरान करंट लगने से घायल बिजली मिस्त्री बैजनाथ महतो चास स्थित मुस्कान अस्पताल में इलाजरत है। अस्पताल में मिलने के बाद पूर्व मंत्री बेबी देवी के पुत्र सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो ऊर्फ राजू ने कहा कि घायल कर्मी के इलाज का पूरा खर्च कंपनी को उठाना चाहिए तथा सुरक्षा में लापरवाही की जांच होनी चाहिए। परिजनों ने आरोप लगाया कि रॉयल इंटरप्राइजेज के अधीन कार्यरत बैजनाथ महतो के इलाज में कंपनी की ओर से अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। बीस सूत्री बेरमो प्रखंड के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने बताया कि फुसरो बाजार के व्यव्सायियों अब तक करीब 40 हजार रुपये इलाज के लिए सहयोग दिया है।
वहीं भंडारीदह क्षेत्र के ग्रामीण भी आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


