
नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर सामान्य व व्यय प्रेक्षकों की तैनाती
राज्य निर्वाचन आयोग ने चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद् के लिए सामान्य-व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। प्रेक्षकों का कार्यभार ले लिया गया है। नागरिक, प्रत्याशी और राजनीतिक दल शिकायत या सुझाव के लिए उनसे मिल सकते हैं। चास के प्रेक्षक श्याम नारायण राम और फुसरो के प्रेक्षक सादात अनवर हैं।
बोकारो, प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद् निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सामान्य - व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई। दोनों सामान्य-व्यय प्रेक्षक का आगमन बोकारो जिला में हो चुका है। उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निर्वाचन से संबंधित शिकायत, सुझाव अथवा अभ्यावेदन के लिए आम नागरिक, निर्वाचन लड़ रहे प्रत्याशी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निर्धारित समय पर सामान्य-व्यय प्रेक्षकों से मुलाकात कर सकते हैं। चास नगर निगम (वर्ग-ख) के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्याम नारायण राम बोकारो परिसदन, नया भवन, कमरा संख्या-02 में हैं। उनसे दिन के 3:30 बजे से 4:30 बजे तक भेंट की जा सकती है।
उनका मोबाइल नंबर 6203110744 है। फुसरो नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक फुसरो नगर परिषद् (वर्ग-ख) के सामान्य प्रेक्षक सादात अनवर बोकारो परिसदन, नया भवन, कमरा संख्या-03 में रह रहे हैं। उनसे भी दिन 3:30 बजे से 4:30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उनका मोबाइल नंबर 6201835825 है। व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति : वहीं, चास नगर निगम (वर्ग-ख) व फुसरो नगर परिषद् (वर्ग-ख) निर्वाचन क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। चास नगर निगम (वर्ग-ख) सुदामा कुमार (व्यय प्रेक्षक), बोकारो परिसदन, नया भवन, कमरा संख्या-06 में रह रहे हैं। इनसे मिलने का समय दिन के 3:30 बजे से 4:30 बजे तक है, जिनका मोबाइल नंबर: 9931462162 है। फुसरो नगर परिषद् (वर्ग-ख), विजय कुमार प्रधान (व्यय प्रेक्षक), बोकारो परिसदन, नया भवन, कमरा संख्या-01 में रह रहे हैं। इनसे मिलने का समय दिन 3:30 बजे से 4:30 बजे तक। जिनका मोबाइल नंबर: 9931126235 है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




