Bokaro News: हाइवा की चपेट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, बोकारो
share

Bokaro News: तुपकाडीह निवासी नेमचंद ठाकुर हाइवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए रांची भेजे गए, जहां उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद, मृतक के पुत्र ने मुआवजे के लिए समझौता किया और मामला दर्ज कराया। इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और चालक को पीटा।

Bokaro News: हाइवा की चपेट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Bokaro News: जैनामोड़-फुसरो मुख्य सड़क पर तुपकाडीह स्थित तेनु नहर के समीप हाइवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए तुपकाडीह निवासी बुजुर्ग नेमचंद ठाकुर की शुक्रवार अहले सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार नेमचंद ठाकुर राजू होटल के सामने बाल कटवाने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान जैनामोड़ की ओर से आ रही हाइवा (जेएच 09 बीएन/7036) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में उनका एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद रांची रेफर किया गया था, जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

मृतक के पुत्र मनोज कुमार ने वाहन मालिक से वार्ता के बाद साढ़े तीन लाख रुपये के मुआवजे पर समझौता किया। इसके बाद हाइवा के विरुद्ध जरीडीह थाना में मामला दर्ज कराया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवा को रोक लिया था और चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से बचाकर रेफरल अस्पताल जैनामोड़ में भर्ती कराया। बताया जाता है कि उक्त हाइवा कलकत्ता-बनारस एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के लिए स्लैग लेकर जा रही थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: हाइवा की चपेट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत