Bokaro News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी को भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुस्लिम समुदाय की बैठक में बनी रणनीति

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी को भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुस्लिम समुदाय की बैठक में बनी रणनीति जश्ने ईद मिलादुन्नबी को भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुस्लिम समु

Bokaro News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी को भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुस्लिम समुदाय की बैठक में बनी रणनीति

Bokaro News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर दारूल उलूम अहले सुन्नत हनफिया गरीब नवाज, सिवनडीह में मुस्लिम समुदाय की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर-ए-काजी हाजी अलाउद्दीन खां ने की, जबकि संचालन मौलाना इलियास फैयजी ने किया। बैठक में विभिन्न गांवों के सदर, सेक्रेटरी, उलेमा-ए-कराम, सरपरस्त, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, बुजुर्ग एवं बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में बताया गया कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रबी-उल-अव्वल माह की 12वीं तारीख, हिजरी 1448 के तहत 26 अगस्त को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा।

आयोजन को लेकर विभिन्न गांवों की अंजुमन कमेटियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जबकि इंतजामिया और इस्तकबालिया कमेटियां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। वक्ताओं ने कहा कि जुलूस में पश्चिमी, दक्षिणी, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में रिजवानुल होदा, हाजी कमरुल हक, हाजी रहमत अली, हाजी साधन बाबू, अब्दुल बारीक अंसारी, रौनक अफरोज, मोबारक अंसारी, मौलाना मोहम्मद मंजुर, मुफ्ती कलीम, हाजी मुहीउद्दीन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी को भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुस्लिम समुदाय की बैठक में बनी रणनीति