दो दिनों में जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई, 20 मई तक आधार वैलिडेशन का निर्देश
अपार आईडी का काम शुरू नहीं करने पर कुल 233 स्कूल व कॉलेज के प्रधानाध्यापक को किया शो कॉज दो दिनों में जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई, 20 मई तक आधार व

बोकारो, प्रतिनिधि। जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में छात्रों का अपार आईडी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) ने जिले के कुल 233 सरकारी, निजी स्कूलों एवं कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। संबंधित विद्यालयों को पत्र प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
क्या है मामला
शिक्षा विभाग की ओर से यू-डायस प्लस सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्टूडेंट मॉड्यूल के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं का अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद जिले के 233 विद्यालयों में यह कार्य प्रारंभ तक नहीं किया गया। विभाग का कहना है कि किसी भी विद्यालय ने तकनीकी या अन्य समस्या की जानकारी भी कार्यालय को नहीं दी, जो प्रधानाध्यापकों की उदासीनता को दर्शाता है।
विभाग ने दिए ये निर्देश
पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपार आईडी निर्माण कार्य शुरू करना होगा।
20 मई तक सभी छात्रों का आधार वैलिडेशन कर अपार आईडी बनाना सुनिश्चित करना होगा।
तकनीकी सहायता के लिए संबंधित कार्यालय से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है।
48 घंटे के भीतर कार्य शुरू नहीं होने पर कारण बताओ जवाब बीईईओ कार्यालय में जमा करना होगा।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इन स्कूलों को शो कॉज
शो कॉज किए गए 233 सरकारी व निजी स्कूलों में अपार आईडी का काम शुरू नहीं करने पर शो कॉज किए गए जिले के सरकारी स्कूलों व निजी स्कूलों में राजकीयकृत मध्य विद्यालय चास उर्दू, अपग्रेडेडे राजकीयकृत मध्य विद्यालय बाउरी टोला, कोलम्बस पब्लिक स्कूल,राजेन्द्र महतो इंटर कॉलेज, ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल,मियांजान मेमोरियल इंटर कॉलेज सिजुआ,एसभीएन पब्लिक स्कूल,अपग्रेडेडे राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिंहडीह,झारखंड विकास विद्यालय,अपग्रेडेडे राजकीयकृत मध्य विद्यालय पुपनकी, एमजेएम पब्लिक स्कूल,एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल,क्रिसेंअ पब्लिक स्कूल, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल, शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल,मां रूपी सोरेन हाई स्कूल अमदहा, डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 सी,वाईएमसीए इंटरनेशनल एकेडमी समेत अन्य सरकारी व निजी विद्यालय शामिल
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


