Bokaro News: नौ माह से वेतन नहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मियों का आर्थिक संकट गहराया

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत कर्मियों को करीब नौ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। वेतन के लंबे समय से न मिलने से कर्मियों में आक्रोश बढ़ रहा है।

Bokaro News: नौ माह से वेतन नहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मियों का आर्थिक संकट गहराया

Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत कर्मियों को करीब नौ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। जीएनएम, काउंसलर, एमपीडब्ल्यू, सुरक्षा गार्ड और सपोर्ट स्टाफ समेत अन्य कर्मी बकाया वेतन के भुगतान के लिए नगर निगम, सिविल सर्जन कार्यालय और जिला प्रशासन का चक्कर लगा रहे हैं। कर्मियों ने बोकारो व चंदनकियारी विधायक, सांसद, मेयर, उपायुक्त, निगम के एएमसी समेत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर लंबित वेतन भुगतान की मांग की है। कर्मियों का कहना है कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद भुगतान की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। वे उधार लेकर परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर हैं। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है。

उपायुक्त के पत्र का इंतजार

निगम के एएमसी करीब चार माह से इस मामले में बोकारो उपायुक्त के पत्र का इंतजार कर रहे हैं। निगम प्रशासन की ओर से संबंधित एजेंसी बदलने की बात कही जा रही है। कर्मियों के अनुसार, निगम का कहना है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग में सीएस की मांग पर भेज दिया गया है। जब तक स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को वापस निगम में स्थानांतरित नहीं करता, तब तक वेतन भुगतान में परेशानी है। मामले को लेकर आयुष्मान आरोग्य के कर्मी अब डुमरी विधायक जयराम महतो से सहयोग मांगने की तैयारी में हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो परिवार और बच्चों के साथ डीसी कार्यालय के समीप धरना देंगे।

वर्जन:

आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान मामले में त्वरित पहल की जाएगी। पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अजय नाथ झा, उपायुक्त, बोकारो।

सामान्य प्रश्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के कर्मियों को कितने समय से वेतन नहीं मिला?
कर्मियों को करीब नौ माह से वेतन नहीं मिला है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: नौ माह से वेतन नहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मियों का आर्थिक संकट गहराया