डीवीसी बोकारो थर्मल ओवरब्रिज का उद्घाटन जल्द

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बेरमो, प्रतिनिधि।बोकारो थर्मल में डीवीसी की नवनिर्मित ओवरब्रिज का उद्घाटन इस मई माह के अंत तक होने की संभावना है। बताया गया है कि रेलवे ने जांच रिपो

डीवीसी बोकारो थर्मल ओवरब्रिज का उद्घाटन जल्द

बेरमो, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल में डीवीसी की नवनिर्मित ओवरब्रिज का उद्घाटन इस मई माह के अंत तक होने की संभावना है। बताया गया है कि रेलवे ने जांच रिपोर्ट समर्पित कर पुल उद्घाटन करने की अनुमति दे दी है। डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश कुमार से उद्घाटन करने के लिए समय मांगा गया है। साथ में राजनीतिक दल के नेता भी रहेंगे। मालूम हो कि बीते मंगलवार की सुबह कुछ व्यक्तियों ने ओवरब्रिज के मुहाने में रखे लोहे के एंगल को हटा कर ओवरब्रिज को शुरू करवाने का प्रयास किया था जिसे डीवीसी के द्वारा पुनः बंद करवा दिया गया। यह भी मालूम हो कि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पुल की गुणवत्ता और प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए रेलवे को पत्र लिख कर जांच की मांग की थी।

जिसके बाद 150 टन क्षमता का लोड टेस्ट भी करवाया गया। और अब जांच पूरी हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।