Bokaro News: डीवीसी सीएसआर द्वारा अधुवा में नींबू व तेजपत्ता पौधा वितरण
Bokaro News: डीवीसी सीएसआर बोकारो थर्मल ने नावाडीह प्रखंड के अधुवा गांव में पौधा वितरण किया। अधिकारियों ने 100 नींबू और तेजपत्ता के पौधे ग्रामीणों को दिए। यह स्थानीय किसानों को स्वरोजगार और व्यावसायिक खेती में मददगार होगा। डीवीसी गांव के संपूर्ण विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल योजनाएं शामिल हैं।

Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि। डीवीसी सीएसआर बोकारो थर्मल द्वारा नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कंजकिरो पंचायत अंतर्गत डीवीसी द्वारा गोद लिए गए गांव अधुवा में पौधा वितरण किया गया। डीवीसी ऑल वैली के उपप्रबंधक बीजी होलकर और बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के बीच 100 नींबू और तेजपत्ता के पौधों का वितरण किया। इसके बाद अधिकारियों ने डीवीसी सीएसआर द्वारा गांव में निर्माणाधीन सोलर युक्त जलमीनार का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। होलकर ने कहा कि ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने और व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नींबू और तेजपत्ता के पौधे दिए गए हैं।
इससे आने वाले समय में किसानों को अच्छी आमदनी होगी। इस गांव का संपूर्ण विकास डीवीसी द्वारा किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आजीविका से जुड़ी योजनाओं पर भी काम किया जाएगा। सीएसआर विभाग के भैरव महतो, देवीलाल मांझी, किटु मांझी, विनोद मुर्मू, सेवालाल मुर्मू, बुधन मुर्मू, रामलाल हेम्ब्रम, घनश्याम हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


