Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsDVC Chandrapura Workers Threaten Gate Jam Protest Over Pending Demands
यूसीडब्ल्यू यूनियन ने दी गेट जाम की चेतावनी

यूसीडब्ल्यू यूनियन ने दी गेट जाम की चेतावनी

संक्षेप: चंद्रपुरा के डीवीसी थर्मल पावर प्लांट में एएमसी/एआरसी मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने गेट जाम आंदोलन की चेतावनी दी है। यदि प्रबंधन ने समान काम के लिए समान वेतन का सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू होगा।

Sat, 8 Nov 2025 01:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चंद्रपुरा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में काम करने वाले एएमसी/एआरसी मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने फिर से गेट जाम आंदोलन की चेतावनी स्थानीय प्रबंधन को दी है। इस बाबत यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप महतो व सचिव चंद्रशेखर सिंह ने सीटीपीएस के परिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान को पत्र देकर यूनियन व मजदूरों की भावना से अवगत करा दिया है। यूनियन नेताओं ने बताया कि डीवीसी प्रबंधन यदि एएमसी/एआरसी मजदूरों को सूचीबद्ध तथा समान काम के बदले समान वेतन पर सकरात्मक पहल नहीं करता है तो 18 नवंबर से सीटीपीएस के गेट पर प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन गेट जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसकी सारी जवाबदेही डीवीसी प्रबंधन की होगी।