ब्यूटीशियन व सिलाई बुनाई प्रशिक्षितों को प्रमाण पत्र
Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल में महिलाओं और युवतियों को ब्यूटीशियन और सिलाई बुनाई प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन पर सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिप सदस्य नीतू सिंह और सीएसआर के सहायक प्रबंधक श्रीवत्स ने प्रमाण पत्र वितरित किए और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।

डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल में सीएसआर से महिलाओं व युवतियों को कराए गए ब्यूटीशियन व सिलाई बुनाई प्रशिक्षण समाप्ति के बाद सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। डीवीसी प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित समारोह में जिप सदस्य नीतू सिंह व सीएसआर के सहायक प्रबंधक श्रीवत्स ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं व युवतियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कहा कि सभी को इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। स्वरोजगार का भी आह्वान किया गया। राजाबेड़ा, चंद्रपुरा, तेलो व तारानारी सहित आसपास की महिलाएं व युवतियां शामिल थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


