Bokaro News: दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष बने हीरालाल, संजय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Bokaro News: कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में शारदीय दुर्गापूजा समिति की बैठक हुई, जिसमें दुर्गापूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया। हीरालाल स्वर्णकार को अध्यक्ष और संजय स्वर्णकार को उपाध्यक्ष बनाया गया। पूजा के दौरान स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया।

Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में शारदीय दुर्गापूजा समिति की बैठक शुक्रवार को दुर्गामंदिर परिसर में पंसस इंद्रजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गापूजा को भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित समिति में हीरालाल स्वर्णकार को अध्यक्ष और संजय स्वर्णकार को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मिथिलेश तिवारी को सचिव, लालू स्वर्णकार को उपसचिव, अजय स्वर्णकार को कोषाध्यक्ष तथा धनंजय स्वर्णकार को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूजा को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का भी गठन किया गया।
इसमें भूषण नायक, प्रफुल्ल प्रजापति, डॉ. लालमोहन प्रजापति, गौतम स्वर्णकार, राजेश स्वर्णकार, कैलाश स्वर्णकार, प्रकाश नायक, मनीष नायक, नारायण बैठा, धीरेन कपरदार, प्रधान नायक, भोला स्वर्णकार, भानु महतो, देवदीप स्वर्णकार, बालगोविंद स्वर्णकार, प्रदीप मुंडा, मेहीलाल मुंडा, सुफल रविदास, कपिलेश्वर रजक, राधू महतो, जानकी मुंडा, मथुरा स्वर्णकार, प्रयाग नायक, निवारण महतो, अजय सिंह, हरिहर नायक और केदार कपरदार सहित अन्य लोग शामिल हैं। बैठक में सदस्यों ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।


