
जीजीपीएस चास जूनियर विंग में दुर्गा पूजा कार्यक्रम किया आयोजित
चित्र परिचय:04: कार्यक्रम में शामिल स्कूल के बच्चे।जीजीपीएस चास जूनियर विंग में दुर्गा पूजा कार्यक्रम किया आयोजितजीजीपीएस चास जूनियर विंग में दुर्गा प
जीजीपीएस चास जूनियर विंग में बुधवार को दुर्गा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्री-नर्सरी, नर्सरी और प्रेप के बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया किया और मां दुर्गा की आराधना की। उन्होंने ड्रॉइंग और रंग भरने के माध्यम से मां दुर्गा की अच्छाइयों को दर्शाया और उनसे स्वस्थ व बुद्धिमान रहने की प्रार्थना की। कक्षा 1 से 3 के बच्चों ने भी मां दुर्गा के बारे में सुंदर अक्षरों में लिखकर और उनकी प्रतिमा बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा 4 और 5 के बच्चों ने विकसित भारत की कल्पना को रंगों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया और बताया कि वे समाज को आगे बढ़ाने में कैसे योगदान कर सकते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन नांगिया ने कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी परंपरा और संस्कृति को याद रखना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय के हेडमास्टर तरुण सरकार ने भी बच्चों को अपनी परंपराओं और संस्कृति को संजोने का संदेश दिया। जूनियर विंग की इंचार्ज उषा कुमार ने कहा बच्चों को शुरू से ही सभ्यता और संस्कृति से जोड़कर रखना हमारा कर्तव्य है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




