Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsDurga Dham Celebrates Janmashtami with Rasa Lila and Grand Fair in Bokaro

स्टेशन रोड में रासलीला और मेला हुआ शुरू
संक्षेप:
बोकारो के तुपकाडीह स्टेशन रोड स्थित दुर्गा धाम में जन्माष्टमी पूजा उत्सव मनाया जा रहा है। रविवार से राधा कृष्ण की रासलीला बिजली से चलने वाली मूर्तियों के माध्यम से दिखाई जा रही है। इसके साथ ही रेलवे...
Aug 18, 2025 05:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
बोकारो। तुपकाडीह स्टेशन रोड स्थित दुर्गा धाम के प्रांगण में जन्माष्टमी पूजा उत्सव के साथ ही रोज शाम से बिजली से चलने वाली मूर्तियों के माध्यम से राधा कृष्ण की रासलीला दिखाने का काम रविवार से शुरू हो गया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन के समीप स्थित खेल मैदान में भव्य मेला का आनंद लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। जय हिंद कला मंच के अध्यक्ष राजू महतो ने बताया कि मेला और रासलीला का कार्यक्रम दस दिनों तक चलेगा। मेनरोड से स्टेशन तक लाइट गेट बनाया गया है ताकि श्रद्धालुओं व दर्शकों को परेशानी नहीं हो।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




