ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोदुमका लोकसभा सीट : तीसरी लड़ाई में गुरुजी को मात देने में सफल रहे शिष्य

दुमका लोकसभा सीट : तीसरी लड़ाई में गुरुजी को मात देने में सफल रहे शिष्य

दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन को पराजित करने वाले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने चार लाख 84 हजार 923 वोट मिले। जबकि शिबू सोरेन (गुरु जी) को चार 37 हजार 333 मत मिले। सुनील सोरेन अपने...

1/ 4दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन को पराजित करने वाले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने चार लाख 84 हजार 923 वोट मिले। जबकि शिबू सोरेन (गुरु जी) को चार 37 हजार 333 मत मिले। सुनील सोरेन अपने...
दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन को पराजित करने वाले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने चार लाख 84 हजार 923 वोट मिले। जबकि शिबू सोरेन (गुरु जी) को चार 37 हजार 333 मत मिले। सुनील सोरेन अपने...
2/ 4दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन को पराजित करने वाले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने चार लाख 84 हजार 923 वोट मिले। जबकि शिबू सोरेन (गुरु जी) को चार 37 हजार 333 मत मिले। सुनील सोरेन अपने...
दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन को पराजित करने वाले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने चार लाख 84 हजार 923 वोट मिले। जबकि शिबू सोरेन (गुरु जी) को चार 37 हजार 333 मत मिले। सुनील सोरेन अपने...
3/ 4दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन को पराजित करने वाले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने चार लाख 84 हजार 923 वोट मिले। जबकि शिबू सोरेन (गुरु जी) को चार 37 हजार 333 मत मिले। सुनील सोरेन अपने...
दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन को पराजित करने वाले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने चार लाख 84 हजार 923 वोट मिले। जबकि शिबू सोरेन (गुरु जी) को चार 37 हजार 333 मत मिले। सुनील सोरेन अपने...
4/ 4दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन को पराजित करने वाले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने चार लाख 84 हजार 923 वोट मिले। जबकि शिबू सोरेन (गुरु जी) को चार 37 हजार 333 मत मिले। सुनील सोरेन अपने...
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोFri, 24 May 2019 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन को पराजित करने वाले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने चार लाख 84 हजार 923 वोट मिले। जबकि शिबू सोरेन (गुरु जी) को चार 37 हजार 333 मत मिले। सुनील सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिबू सोरेन से 47590 मतों के अंतर से विजयी रहे।

सुनील सोरेन ने अपना राजनीतिक करियर झामुमो से ही शुरू किया था। गुरुजी शिबू सोरेन के सानिध्य में राजनीति में कदम रखने वाले सुनील सोरेन 2004 में दुर्गा सोरेन से मतभेद के बाद झामुमो से बगावत कर दिया था। सुनील सोरेन भाजपा में शामिल हो गए थे। 2005 के विधान सभा चुनाव में सुनील सोरेन ने जामा सीट पर शिबू सोरेन के बेटा दुर्गा सोरेन को पराजित कर दिया था। 2009 के लोक सभा चुनाव में भाजपा ने सुनील सोरेन को झामुमो के तत्कालीन सांसद शिबू सोरेन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा पर शिबू सोरेन से वे चुनाव हार गए थे। 2014 के चुनाव में भी सुनील सोरेन ने शिबू सोरेन को कड़ी टक्कर दी और 39030 वोटों के अंतर से पराजित हो गए थे। 2019 के चुनाव में भी लगातार तीसरी बार भाजपा ने सुनील सोरेन पर विश्वास कर उन्हें शिबू सोरेन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा। सुनील सोरेन पार्टी के विश्वास पर खरा उतरे और तीसरे प्रयास में शिबू सोरेन जैसे दिग्गज राजनेता को झामुमो के गढ़ में परास्त करने में सफल हुए।

साधारण किसान परिवार से हैं सुनील,पत्नी शिक्षिका हैं: सुनील सोरेन दुमका जिला के जामा प्रखंड के तरबंधा गांव के निवासी हैं और बेहद साधारण परिवार से आते है़ं। उनके पिता स्व.सुफल सोरेन किसान थे और पत्नी सलोनी हांसदा शिक्षिका है। सुनील सोरेन ने दुमका एएन कॉलेज से इंटर तक की पढ़ाई की है। एक टर्म 2005 से 2010 तक िाधायक रहने के बाद भी सुनील सोरेन के रहन-सहन सामान्य ही रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुनील सोरेन ने अपनी सम्पत्ति का जो ब्योरा दिया उसके अनुसार सुनील सोरेन और उनकी पत्नी सलोनी हांसदा के पास कुल 47.37 लाख रुपए की चल-अचल सम्पत्ति है। आज भी उनके पास एक राजदूत बाइक और सूमो ग्रांड कार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें