ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोडीएसओ ने किया पीडीएस दुकानों का निरीक्षण

डीएसओ ने किया पीडीएस दुकानों का निरीक्षण

उपायुक्त राजेश सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी रौशन कुमार साह ने जरीडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित जन वितरण प्रणाली...

डीएसओ ने किया पीडीएस दुकानों का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोWed, 02 Jun 2021 05:20 AM
ऐप पर पढ़ें

उपायुक्त राजेश सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी रौशन कुमार साह ने जरीडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया।

इस क्रम में उन्होंने कार्डधारियों को मिल रही खाद्यान्न की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और पीएम गरीब कल्याण योजना के माध्यम से प्रति सदस्य पांच किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। यह व्यवस्था पिछले माह की तरह इस माह (जून) में भी लागू है। कार्डधारियों के बीच पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न का वितरण हो यह पीडीएफ दुकानदार सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाभुकों द्वारा किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरीत कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया। कई जगह उन्होंने कार्डधारियों से भी बात की। पूरे पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। डीएसओ ने कहा कि आगे भी यह निरीक्षण जारी रहेगा। कोविड के इस संक्रमण काल में सभी जरूरतमंदों को राशन मिले इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें