आरपीएस में मनी डॉ आंबेडकर की जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो, प्रतिनिधि।आरपीएस में मनी डॉ अंबेडकर की जयंतीआरपीएस में मनी डॉ अंबेडकर की जयंतीआरपीएस में मनी डॉ अंबेडकर की जयंतीआरपीएस में मनी डॉ अंबेडकर की जयंती

आरपीएस में मनी डॉ आंबेडकर की जयंती

डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्कूल में सोमवार को डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा में उनके चित्र पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार समेत सभी शिक्षकों ने माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर स्कूल के बच्चों ने संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर का चित्र बनाकर व भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य ने कहा डॉ अंबेडकर की ओर से बनाया गया संविधान आज भी पूरे देशभर में पालन किया जा रहा है। अंबेडकर की जयंती मनाकर छात्र अपने देश के संविधान के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाते हैं। मौके पर स्कूल के सुधा सिन्हा, पार्वती कुमारी, अनु सिंह, राखी कुमारी, साक्षी कुमारी, वीणा कुमारी आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।