DPS Bokaro Organizes Unique Parent-Child Bonding Event to Strengthen Relationships डीपीएस बोकारो में बच्चों और अभिभावकों का दिखा अनूठा बंधन , Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsDPS Bokaro Organizes Unique Parent-Child Bonding Event to Strengthen Relationships

डीपीएस बोकारो में बच्चों और अभिभावकों का दिखा अनूठा बंधन

माता-पिता संग विद्यार्थियों ने पाक-कला, रंगोली और सजावट में दिखाई अपनी प्रतिभाडीपीएस बोकारो में बच्चों और अभिभावकों का दिखा अनूठा बंधन

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 10 Sep 2025 03:28 AM
share Share
Follow Us on
डीपीएस बोकारो में बच्चों और अभिभावकों का दिखा अनूठा बंधन

विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच के स्नेहिल संबंध को अधिक प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से डीपीएस बोकारो में मंगलवार को एक अनोखा आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राइमरी इकाई में अभिभावक-बाल बंधन नामक कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके माता-पिता के बीच अनूठा बंधन देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ पाक-कला, रंगोली और साज-सज्जा के विभिन्न कार्यक्रमों में साझा तौर पर भाग लेकर उस अनुभव और उन पलों को स्मरणीय बनाया। यह कार्यक्रम बच्चों और उनके माता-पिता को एक साथ सीखने, बनाने और खुशी के पल बिताने का एक अनुठा मंच रहा। अभिभावकों और नन्हे-मुन्नों ने पूरे उत्साह के साथ सैंडविच बनाने से लेकर फूलों की सजावट, भांति-भांति की रंगोलियां बनाने और सलाद को भी आकर्षक रूप देने तक की हर गतिविधि में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।

इससे माता-पिता व बच्चे के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी समझ का रिश्ता और भी मजबूत हुआ। प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन करने के बाद प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।