
रंगों के जरिए बच्चों ने चेहरे, कागज और फर्श पर उकेरी रचनात्मकता
डीपीएस बोकारो में दृश्य-कला प्रतियोगिता आयोजितरंगों के जरिए बच्चों ने चेहरे, कागज और फर्श पर उकेरी रचनात्मकतारंगों के जरिए बच्चों ने चेहरे, कागज और फर
डीपीएस बोकारो में अंतर-सदन दृश्यकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रंगों से उन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा बिखेरी। किसी ने रंगों से फेस पेंटिंग कर अपनी अंतःभावना चेहरे पर दिखाई, तो किसी ने रंगोली, चित्रकला, मूर्तिकला और फूल-फल व सब्जियों की सजावट के साथ अपने भीतर छिपी प्रतिभा प्रदर्शित की। सीनियर इकाई में प्रतिभागी बच्चों ने हृदयरक्षा, साइबर सुरक्षा,उत्सव, नशामुक्ति, विविधता में एकता, जनजातीय संस्कृति आदि विषयों को अपनी प्रस्तुतियों से प्रदर्शित किया। इंटर हाउस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में केयरिंग हार्ट्स, तो सीनियर वर्ग में साइबर सुरक्षा विषयवस्तु बच्चों ने आकर्षक पोस्टर बनाए। ऑन स्पॉट पेंटिंग में बच्चों ने सेलिब्रेशन (उत्सव) और से नो टू ड्रग्स विषय पर अपने मनोभाव कागज पर उकेरे।

रंगोली के जूनियर वर्ग में बच्चों ने अंडर वाटर वंडर्स, तो सीनियर वर्ग में रामायण-महाभारत कथानक विषय पर अपनी कलाकृति प्रस्तुत की। फेस पेंटिंग के जूनियर वर्ग में प्रतिभागियों ने भारत की विविधता में एकता को चेहरों पर रंगों से उकेरकर सबका मन मोह लिया। तो सीनियर में जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित किया। प्राचार्य डॉ. ए एस.गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा उजागर होती है और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने अधिकाधिक विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रेरणा दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


