ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोपेटरवार में अस्पताल में महिला को छोड़ भागे डॉक्टर, मौत

पेटरवार में अस्पताल में महिला को छोड़ भागे डॉक्टर, मौत

पेटरवार में इलाज के अभाव में महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मंगलवार रात 10 बजे महिला को उसके परिजन सांस लेने में दिक्कत होने पर पेटरवार स्थित...

पेटरवार में अस्पताल में महिला को छोड़ भागे डॉक्टर, मौत
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोWed, 28 Apr 2021 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

पेटरवार में इलाज के अभाव में महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मंगलवार रात 10 बजे महिला को उसके परिजन सांस लेने में दिक्कत होने पर पेटरवार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। महिला को कोरोना पॉजिटिव समझ कर हॉस्पिटल कर्मियों ने इलाज करने से इंकार कर दिया। घटना की जानकारी पाकर रात 11 बजे बुंडू मुखिया अजय सिंह अस्पताल पहुंचे और दबाव देने पर महिला को भर्ती किया गया। परंतु महिला के एडमिट होते ही डॉक्टर को छोड़कर बाकि नर्सिंग स्टॉफ हॉस्पिटल के पिछले दरवाजे चले गए। काफी देर बाद पता करने पर फोन पर नसार्ें ने बताया कि महिला पॉजिटिव है। वह हॉस्पिटल में रहेगी तो हमलोग वहां नही जाएंगे। महिला के परिजनों ने कहा कि सुबह कोई बेहतर इंतजाम करेंगे। तब तक आप इलाज करें। परंतु कोई कुछ सुनने को राजी नहीं हुआ। अंतत: बुधवार सुबह 5 बजे महिला की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें