ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोवेज-रिवीजन पर नीयत ठीक नहीं: डॉ प्रकाश

वेज-रिवीजन पर नीयत ठीक नहीं: डॉ प्रकाश

बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों और कामगारों के वेज रिवीजन में केंद्र की लापरवाही के विरोध में जेवीएम ने शनिवार को कैंडल मार्च...

वेज-रिवीजन पर नीयत ठीक नहीं: डॉ प्रकाश
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSun, 20 Jan 2019 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों और कामगारों के वेज रिवीजन में केंद्र की लापरवाही के विरोध में जेवीएम ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला। गांधी चौक से निकले कैंडल मार्च में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बीएसएल के कर्मचारी शामिल थे। कैंडल लिए सभी सदस्यों ने एक स्वर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने कहा कि जिन कामगार और अधिकारियों की मेहनत की बदौलत बोकारो स्टील प्लांट सेल की सबसे अधिक मुनाफा देनेवाली कंपनी बनी है। उसके अधिकारियों और कर्मचारियों का वेज-रिवीजन अधर में लटक गया है। डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (डीपीई) के साफ शब्दों में इस्पात मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने के बावजूद केंद्र सरकार कोई फैसला नहीं ले रही है। जिससे कामगारों को हर माह 20-30 हजार का नुकसान हो रहा है। ठोस कदम नहीं उठाए जाने से कर्मचारियों-अधिकारियों में आक्रोश है। मौके पर आदिवासी नेता रामलाल सोरेन,नजमुल होदा,संजय राय,मिष्टू यादव,अमन कुमार,राजा कुमार,सुनिल उरांव, मुकेश बाउरी, पंकज तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें