
प्रतिवर्ष कम से कम तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिता का बोकारो जिले में हो आयोजन -डीसी
प्रतिवर्ष कम से कम तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिता का बोकारो जिले में हो आयोजन -डीसीप्रतिवर्ष कम से कम तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिता का बोकारो जिले में हो आयोजन
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक गुरूवार को हुई। इस बैठक में खेल गतिविधियों के विस्तार, खिलाड़ियों को मंच देने और जिले में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बोकारो जैसे औद्योगिक जिले को खेलों के क्षेत्र में भी पहचान दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सालों भर नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। बैठक में खेल संघ के प्रतिनिधियों ने जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धि व विभिन्न प्रशासनिक पदों पर दें रहे सेवा से भी अवगत कराया।

जिस पर उपायुक्त ने इस परंपरा को आगे भी जारी रखने की बात कहीं। वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करने का निर्देश बैठक में उपायुक्त ने सभी खेल संघों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय बनाकर वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करें। उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर के अनुसार जिले में प्रत्येक माह अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं ताकि खिलाड़ियों को निरंतर अवसर मिल सके और उनकी प्रतिभा सामने आए। उन्होंने सभी संघों को अपने - अपने खेल का कैलेंडर तैयार करने एवं उसे जिला खेल पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा। ताकि जिला से एक समेकित कैलेंडर पूरे वर्ष का जारी किया जा सकें। उन्होंने सभी संघों को एक - दूसरे से समन्वय स्थापित कर बेहतर माहौल में काम करने का आह्वान किया। प्रतिवर्ष तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिता का करें आयोजन बैठक में उपायुक्त ने कि बोकारो में प्रतिवर्ष कम से कम तीन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न खेल संघ प्रतिनिधियों से कहा। इससे जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव और प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा। साथ ही, बोकारो की पहचान खेलों के क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित होगी। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 के आयोजन पर चर्चा की गई। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए उपायुक्त ने संबंधित खेल संघ के प्रतिनिधिय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया और सभी खेल संघों को इसमें सहयोग करने की बात कहीं। कहा कि तैयारी समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से होनी चाहिए। जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। बैठक में ये रहे मौजूद मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, जिला कल्याण पदाधिकारी एन एस कुजूर, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




