District-Level Sports Competition in Jharkhand Scheduled for September 10-11 खेलो झारखंड का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जैप 4 मैदान में , Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsDistrict-Level Sports Competition in Jharkhand Scheduled for September 10-11

खेलो झारखंड का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जैप 4 मैदान में

जिसमें वॉलीबॉल,खो-खो,कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिता का होगा आयोजनखेलो झारखंड का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जैप 4 मैदान में खेलो झारखंड का जिला स्तर

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 9 Sep 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
खेलो झारखंड का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जैप 4 मैदान में

खेलो झारखंड का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जैप 4 मैदान सेक्टर 12 में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे ने बताया जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 सितबंर को किया जाएगा। जिसमें वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी व रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दोदिवसीय प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंड के सरकारी स्कूलों की विजेता टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 ग्रुप में बालक व बालिका टीम के खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसमें 10 सितंबर को बालिका वर्ग का खो-खो प्रतियोगिता व कबड्डी व रस्सा कशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार से 11 सितंबर को बालक वर्ग का खो-खो प्रतियोगिता व कबड्डी व रस्सा कशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस जिला स्तरीय खेलो झारखण्ड का खेलकूद प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर जिले के कुल 40 शारीरिक शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसमें नोडल शिक्षक व ग्रुप लीडर में वालीबॉल बालक खेल के लिए सीएम रामरूद्र स्कूल आफ एक्सलेंस प्लस टू हाई स्कूल के शारीरिक शिक्षक डॉ रवि भूषण, कबड्डी बालक खेल के लिए उत्क्रमित हाई स्कूल रानीपोखर के प्रशांत कुमार ओझा, टग आफ वार रस्साकशी के लिए पंकज तिवारी, खो-खो बालक व बालिका के लिए उत्क्रमित हाई स्कूल झोपरो की सरिता कुमारी को बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।