Bokaro News: नौ सरकारी स्कूलों की 17 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता टीम को मिलेगा राज्य प्रतियोगिता में खेलने का मौका
Bokaro News: बोकारो में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिवर्ष 19 से 21 सितंबर तक रांची में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग की टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम राज्य स्तर पर बोकारो का प्रतिनिधित्व करेगी।

Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के नौ सरकारी स्कूलों की बालक व बालिका वर्ग की कुल 17 टीमें हिस्सा लेंगी। रांची में होने वाली राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता की तिथि भी घोषित कर दी गयी है।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
राज्य प्रतियोगिता 19 से 21 सितंबर तक रांची के विभिन्न स्टेडियमों में आयोजित होगी। राज्य प्रतियोगिता में बोकारो की टीम भेजने से पहले जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हालांकि, अभी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की शुरुआत नहीं हुई है और इसके आयोजन को लेकर खेल संचालन समिति की बैठक भी नहीं हो सकी है। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में होगी। इसमें अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग की टीमें भाग लेंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली स्कूल की टीम को ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बोकारो का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूल
बालक वर्ग में सीएम रामरुद्र स्कूल ऑफ एक्सीलेंस प्लस टू हाईस्कूल चास, राजकीय प्लस टू हाईस्कूल सेक्टर-2ए लकड़ाखंदा, चंदनकियारी प्लस टू हाईस्कूल, पीएम श्री प्लस टू हाईस्कूल कसमार, राजकीयकृत उच्च विद्यालय रानीपोखर तथा पंचानन राजबाला प्लस टू हाईस्कूल सतनपुर की टीमें शामिल होंगी। वहीं, बालिका वर्ग में सीएम रामरुद्र स्कूल ऑफ एक्सीलेंस प्लस टू हाईस्कूल चास, चंदनकियारी प्लस टू हाईस्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कसमार तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चंदनकियारी की टीमें मैदान में उतरेंगी। प्रतियोगिता को लेकर स्कूली खिलाड़ियों में उत्साह है।


