Bokaro News: जर्जर भवन के कारण स्कूल से दूर हो रहे बच्चे

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे ने जरीडीह प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोपीनाथपुर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने विधायक से विद्यालय के जर्जर भवन की शिकायत की थी। डीएसई ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही DMFT मद से सुधार किया जाएगा। विद्यालय में केवल नौ विद्यार्थी नामांकित हैं, जबकि नर्सरी और कक्षा एक में कोई विद्यार्थी नहीं है।

Bokaro News: जर्जर भवन के कारण स्कूल से दूर हो रहे बच्चे

Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे मंगलवार को जरीडीह प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोपीनाथपुर पहुंचे और विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा लिया। बीते चार सितंबर को शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान गोपीनाथपुर के ग्रामीणों ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को विद्यालय के जर्जर भवन की समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने दूरभाष से डीएसई को विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। विधायक के निर्देश पर डीएसई ने विद्यालय पहुंचकर भवन और शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। विद्यालय में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक कुल नौ विद्यार्थी नामांकित हैं।

नर्सरी और कक्षा एक में एक भी विद्यार्थी का नामांकन नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से परहेज करते हैं। डीएसई ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि डीएमएफटी मद से विद्यालय भवन के साथ चाहरदीवारी का निर्माण जल्द कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांधडीह और मध्य विद्यालय बांधडीह का भी निरीक्षण किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: जर्जर भवन के कारण स्कूल से दूर हो रहे बच्चे