
शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है लक्ष्य : डॉ अशोक
शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है लक्ष्य : डॉ अशोक - देव
देव ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स के तत्वावधान में द एलिक्जर इंग्लिश स्कूल की ओर से सोमवार को कसमार प्रखंड के ओरमो में क्षेत्र के लगभग 150 गरीब गुरबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर इंस्टीच्यूट के डायरेक्टर डॉ अशोक कुमार देव एवं सचिव डॉ सुषमा कुमारी समेत क्षेत्र के कई प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित लोगों को कंबल एवं मिष्ठान देते हुए निदेशक डॉ अशोक कुमार देव ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के नाम पर ओरमो जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में जिस इंस्टीच्यूशन्स की स्थापना की गई है, उससे जल्द ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नक्शे में ओरमो की अपनी पहचान स्थापित होगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए वे समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। इस कार्य में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सचिव डॉ सुषमा कुमारी ने कहा कि शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी है। इसके माध्यम से हर शिक्षित व्यक्ति को सफल मुकाम हासिल होता है। उन्होंने कहा कि इंस्टीच्यूशन्स ने सामाजिक दायित्व के तहत क्षेत्र के गरीब गुरबों के बीच अच्छी क्वालिटी के कंबल का वितरण किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल नर्सिंग व फार्मेसी कॉलेज के साथ साथ स्कूल व अस्पताल स्थापित करने का कार्य तेजी से शुरू हो चुका है। इस वर्ष द एलिक्जर इंग्लिश स्कूल की पढ़ाई नए सत्र में शुरू हो जाएगी, जिसमें एक से सातवीं कक्षा तक पढ़ाई शुरू की जाएगी। इस अवसर पर पंसस प्रतिनिधि मनोज करमाली, निर्मल मुंडा, विजय करमाली, संतोष करमाली, बोधन राम करमाली, कैलाश करमाली, भागीरथ करमाली, रिशु कुमार, प्राचार्य कुमारी हितुमी, प्रीति कुमारी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




