भेंडरा के 71 शिल्पकारों को मिला औजार

Dec 17, 2025 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

नावाडीह प्रखंड के भेंडरा पोस्ट ऑफिस में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 71 लोहार टूल किट का वितरण किया गया। 165 व्यक्तियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 71 को बैंक ऑफ इंडिया से लोन मिला। कुल 71 लाख रुपये का लोन दिया गया, जिससे रोजगार में वृद्धि होगी।

भेंडरा के 71 शिल्पकारों को मिला औजार

नावाडीह, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड के भेंडरा पोस्ट ऑफिस प्रांगण में पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 71 ब्लैक स्मिथी टूल किट (लोहारों द्वारा धातु को गर्म कर आकार देने वाले औजारों का संग्रह) का वितरण मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। पंचायत से 165 व्यक्तियों ने योजना के तहत आवेदन किया था। उनमें से 71 प्रशिक्षण प्राप्त को बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख रुपये तक के लोन मिला। कुल मिलाकर 71 लाख रुपए लोन 5 फीसद वार्षिक दर से मिला। यदि सभी समय पर लोन चुका देते हैं तो अगली बार 3 लाख रुपये तक का लोन के लिए योग्य हो जायेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं ब्लैक स्मिथी टूल किट लगभग 20 हजार रुपये का है यानी कुल 14 लाख 20 हजार रुपए का औजार का वितरण किया गया। इसके साथ यदि लोन एलिजिबिलिटी को जोड़ दिया जाए तो लगभग 3 करोड़ रुपये भेंडरा लौह कुटीर उद्योग में आएगा। इससे यहां के रोजगार धंधे में बढ़ोत्तरी होगी। टूल किट और ऋण प्राप्त कर लोग काफी उत्साहित नजर आए तथा इस योजना की सराहना की। पोस्ट मास्टर विशाल कुमार व सहायक कार्तिक महतो के अलावा लाभुक पांचू विश्वकर्मा, अशोक कुमार मलिक, संजय विश्वकर्मा, दीपक नायक, उत्तम चौरसिया, विशू यादव, सुकुमार, सुखदेव विश्वकर्मा आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।