सीसीएल कथारा जीएम के समक्ष रखीं समस्याएं

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

झिरकी विस्थापित संघर्ष ट्रस्ट समिति का प्रतिनिधिमंडल सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह से मिला। समिति ने स्थानीय विस्थापितों की समस्याओं जैसे पानी, बिजली, सड़क और रोजगार पर चर्चा की और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। समिति के कई पदाधिकारी इस मीटिंग में शामिल हुए।

सीसीएल कथारा जीएम के समक्ष रखीं समस्याएं

कथारा, प्रतिनिधि। झिरकी विस्थापित संघर्ष ट्रस्ट समिति (यादव बस्ती) का प्रतिनिधिमंडल सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक जीएम एकेबी सिंह से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय विस्थापितों की समस्याओं से अवगत कराया। गांवों में व्याप्त पानी, बिजली, सड़क व रोजगार सहित कई ज्वलंत समस्याओं का जल्द निराकरण कराने की मांग की। समिति के अध्यक्ष विनोद यादव, सचिव छात्रधारी यादव, कोषाध्यक्ष जमुना प्रसाद यादव, भुवनेश्वर यादव, प्रकाश यादव, छत्रू यादव, नागेश्वर यादव, टिंकू यादव, छोटे सिंह, राज किशोर यादव, कुलेश्वर यादव, दिलीप यादव आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।