विस्थापितों की नौकरी के लिए 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना

Apr 08, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

विस्थापितों की नौकरी के लिए 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरनाविस्थापितों की नौकरी के लिए 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरनाविस्थापितों की नौकरी के लिए 15 अ

विस्थापितों की नौकरी के लिए 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना

बोकारो ,प्रतिनिधि। विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड नवनिर्माण सेना की संयुक्त बैठक मंगलवार को शाखा कार्यालय मानगो में हुई। जिसकी अध्यक्षता महामंत्री असीरुद्दीन अंसारी ने की। बैठक में सर्वसम्मति के साथ निर्णय लिया गया कि विस्थापित संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना 15 अप्रैल को एडीएम बिल्डिंग के समीप टू टैंक गार्डन के पास दिया जाएगा। महामंत्री ने कहा सीजीएम व जीएम के साथ वार्ता के बाद आश्वासन दिया गया था पर बीएसएल के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। मोर्चा ने शिक्षित अशिक्षित महिला पुरुष को डीपीएलआर के माध्यम से 20 हजार विस्थापितों की बैक लॉक में बहाली करने की मांग की।

खाली पड़ी जमीन क्षति पूर्ति के साथ विस्थापितों को वापस करने की मांग की। सभी विस्थापित फॉर्म धारी को शहर के अंदर जगह चिन्हित कर उसे सेक्टर के अंदर दुकान आवंटन करने की मांग की। बैठक में नसीरूद्दीन अंसारी,जगदीश मांझी,महेश्वर मांझी,अतहर अंसारी,अत्ताउल्लाह अंसारी,हसन राजा,लाल बाबू मांझी,मनोज कुमार इरफान अंसारी,जियाउल्लाह अंसारी, दिलावर अंसारी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।