विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने नियोजन देने की मांग को लेकर की बैठक

Apr 06, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने नियोजन देने की मांग को लेकर की बैठकविस्थापित संघर्ष मोर्चा ने नियोजन देने की मांग को लेकर की बैठकविस्थापित संघर्ष मोर्चा ने

विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने नियोजन देने की मांग को लेकर की बैठक

बोकारो, प्रतिनिधि। विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड नवनिर्माण सेना की संयुक्त बैठक सोमवार को शाखा कार्यालय धनघरी में हुई। जिसकी अध्यक्षता लाल बाबू अंसारी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से विस्थापित संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना 15 अप्रैल को एडीएम बिल्डिंग के समीप टू टैंक गार्डन के पास देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने कहा सीजीएम और जीएम के साथ वार्ता के बाद नियोजन देने पर आश्वासन दिया था पर बीएसएल के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। जिसके लिए मोर्चा धरना के माध्यम से अपनी बातों को बीएसएल के अधिकारियों को रखने का काम करेंगे। जबकि मोर्चा ने शिक्षित अशिक्षित महिला पुरुष को डीपीएलआर के माध्यम से 20 हजार विस्थापितों का बैक लॉक में बहाली करने की मांग की।

खाली पड़ी जमीन क्षतिपूर्ति के साथ विस्थापितो को वापस करने की मांग की। विस्थापित नौकरी की बात करते हैं तो बीएसएल रोजगार की बात करता है। जबकि बीएसएल के नगर सेवा भवन ने जो दुकान आवंटन विस्थापितों के लिए किया है वह दुकान 50 साल पुराना है। जो जर्जर और खंडहर है। उस दुकानों को कब्जा मुक्त करा कर सुंदरीकरण करा कर विस्थापितों को देने की मांग की। बैठक में साकिब सरवर, असगर अली अंसारी, रजी, मकसुद,अबुल कलाम,शाबाना खातुन आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।