डिजिटल पंचायत संचालकों की बैठक

डिजिटल पंचायत संचालकों की बैठक

संक्षेप:

चंदनकियारी के पश्चिम पंचायत भवन में रविवार को सभी डिजिटल पंचायत संचालकों की बैठक हुई। बैठक में नई समिति का गठन किया गया, जिसमें राकेश रजक को अध्यक्ष, त्रिपुरारी चौधरी को सचिव और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को एकजुटता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Nov 03, 2025 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चंदनकियारी। चंदनकियारी पश्चिम पंचायत भवन में रविवार को प्रखंड के सभी डिजिटल पंचायत संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेम कुमार रवानी ने की। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान सांगठनिक मजबूती और नेतृत्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राकेश रजक को अध्यक्ष, त्रिपुरारी चौधरी को सचिव, कामार प्रामाणिक को कोषाध्यक्ष, प्रकाश ठाकुर को मीडिया प्रभारी, प्रेम कुमार रवानी को संरक्षक और आकाश कुम्भकार को संयोजक चुना गया। इसके साथ ही विकास कुमार महतो, राजेश कुमार, परमेश्वर पांडेय, शिवपूजन प्रामाणिक और संजय रजवार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं उमेश महतो और दुर्गा चरण महतो को निगरानी सदस्य के रूप में चयनित किया गया। बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को एकजुटता और निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।