ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोबोकारो जिले में डीजल व पेट्रोल की कीमतें छू रहीं आसमान

बोकारो जिले में डीजल व पेट्रोल की कीमतें छू रहीं आसमान

पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। इसका असर अब यातायात के साथ-साथ अन्य जरूरत की वस्तुओं पर पड़ने लगा...

बोकारो जिले में डीजल व पेट्रोल की कीमतें छू रहीं आसमान
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSat, 29 May 2021 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। इसका असर अब यातायात के साथ-साथ अन्य जरूरत की वस्तुओं पर पड़ने लगा है। बढ़ोतरी से लोगों की जन-जीवन प्रभावित होने लगा है। बीते 6 माह में धीरे-धीरे पेट्रेल की कीमत बढ़कर 90 रुपये के पार पहुंच गई है। इसी साल जनवरी माह में पेट्रोल 83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। जबकि शनिवार को पेट्रोल 90.80 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। यही हाल डीजल की कीमतो में भी है। डीजल की कीमतो में काफी इजाफा हुआ है। 6 महीना पहले जिले में डीजल 79.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जबकि शनिवार को इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर डीजल 89.80 रुपये बिक रहा था। ऐसा कम ही होता है, जब पेट्रोल व डीजल की कीमतों में महज एक रुपये का अंतर रहा हो।

महंगा हुआ माल ढुलाई : लॉकडाउन में भले ही अधिक व्यापार नहीं हो रहे हैं, लेकिन फल व सब्जी जैसी जरूरी वस्तुओं को लाने व ले जाने में व्यवसायियों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। फल विक्रेता भागीरथ ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ने से फल व सब्जी के भाव में और इजाफा हो सकता है। फल मंगाने में खर्चा बढ़ गया है। किराया और बढ़ा तो इसका सीधा असर आम लोगो पर ही पड़ेगा।

शहरवासियों ने कहा

मनोज : पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ने से हर चीज महंगा होगा। इसे लेकर सरकार को सजग रहने की आवश्यकता है। कोविड संक्रमण काल में सरकार को इनके मूल्य पर नियंत्रण रखना चाहिए।

एसके डे : महज 6 महीने में डीजल व पेट्रोल की कीमतें 10 रुपये तक बढ़ गई है। इससे निजी वाहनों के साथ-साथ ढुलाई काम पर असर पड़ रहा है। दामों में ऐसे ही बढ़ोतरी होती रही तो, इसका सीधा असर आम लोगो पर पड़ेगा।

विकास : पहले ही हम करोना महामारी को लेकर परेशानी झेल रहे हैं। आमदनी कम हो रही है, ऐसे में पेट्रोल की बढ़ती कीमत ने घर का बजट ही बिगाड़ दिया है।

रुपेश : डीजल के दाम इस तरह से बढ़ते जाएंगे, कभी सोचा नहीं था। सरकार को एक बार फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों को अपने नियंत्रण में ले लेना चाहिए। नहीं तो पेट्रोल खरीदना आम लोगों के बस में नहीं रह सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें