Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsDhanteras Festival Sees Bustling Markets with Over 250 Crore in Sales
बोकारो में धनतेरस पर हुई धनवर्षा, 250 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

बोकारो में धनतेरस पर हुई धनवर्षा, 250 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

संक्षेप:

बोकारो में धनतेरस पर हुई धनवर्षा, 250 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबारबोकारो में धनतेरस पर हुई धनवर्षा, 250 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबारबोकारो में धनतेरस

Oct 19, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

शनिवार को धनतेरस पर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बाजार गुलजार रहे। चार पहिया व दो पहिया वाहन के अलावा ज्वैलरी और बर्तन का बाजार भी गुलजार रहा। फ्लैट की भी हुई बुकिंग। अनुमान के मुताबिक करीब 250 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। चास, सेक्टर 4, दुंदीबाद बाजार व सेक्टर 9 के साथ-साथ जिले के अन्य कई हिस्सो में दिन भर लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते रहे। इससे पहले विधि विधान के साथ लोगों ने अपने घरों में पूजा-अर्चना की व फिर बाजार में खरीदारी के लिए परिवार समेत निकल पड़े। हालांकि इस दिन बर्तन व सोने-चांदी के सिक्के व आभूषण खरीदने की ज्यादा परंपरा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बर्तन खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, 50 करोड़ तक हुआ करोबार दुंदीबाजार, चास व सिटी सेंटर सेक्टर 4 के बर्तन बाजारों में सुबह से ही लोगो का पहुंचना शुरु हो गया था। धनतेरस को लेकर देखते हुए अधिकांश दुकानदारो ने टेंट लगाकर अस्थायी दुकान सड़क पर बनाई हुई थी। जिस कारण लोग आसानी से खरीदारी कर सके। दुकानदार अविनाश ने बताया कि दिवाली पर धनतेरस पर काफी भीड़ रहती है। शाम होते ही ग्राहकों को बर्तन खरीदने के लिए इंतजार करते देखा गया। धनतेरस पर पुरे बाजार में करीब 50 करोड़ का कारोबार हुआ। देर शम तक बर्तन बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहा। 70 करोड़से अधिक सोने का कारोबार धनतेरस पर ज्वैलरी बाजार में काफी रौनक रही। ज्वैलरी के साथ-साथ कई लोगो ने सोना के सिक्के व चांदी से बने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदी। वहीं कई लोगो ने अपने बच्चों के लिए भी जेवर व अन्य आभूषणों की खरीदारी की। चास-बोकारो ज्वेलरी एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सोनी ने बताया कि हाल के दिनो में भले ही सोना व चांदी के मुल्य में तेजी आई। लेकिन धनतेरस पर लोगो में खरीदारी के क्रेज में कमी नहीं आई। धनतेरस के अवसर पर सर्राफा बाजार ने 70 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। टीवी, मोबाईल व अन्य इलेक्ट्रानिक समानों की खुब हुई बिक्री चास व बोकारो के इलेक्ट्रानिक बाजारों में भी बीते वर्ष की तुलना में इस साल अधिक संख्या में लोगो खरीदारी की। बाजार में भीड़ के कारण चास के मेनरोड व बाईपास दोनो सड़ाको पर कई बार जाम की स्थिति बन गई। चास के दुकानदार मोहन ने बताया कि धनतेरस के कारण इलेक्ट्रॉनिक बाजार की स्थिति काफी अच्छी रही। जिले भर में 15 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई होगी। इनमें फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशिन की संख्या अधिक रही। इस धनतेरस पर नकद से अधिक फाइनांस पर लोगो ने अधिक खरीदारी की। 100 करोड़ से अधिक के बिके वाहन धनतेरस के दिन जिले के ऑटो मोबाइल शोरूम में भी काफी गहमा-गहमी देखी गई। एक सप्ताह पहले से ही लोग अपने पसंद के वाहन बुक किए हुए थे। शनिवार को सुबह से ही गाड़ियों की डिलीवरी लेने के लिए लोग पहुंचने शुरु हो गए। हिन्दुस्तान ऑटो एजेंसी के मैनेजर मनीष बसंल ने बताया कि धनतेरस के लिए अधिकांश ग्राहको ने पहले ही अपनी गाड़ियां बुक करवा रखी थी। शनिवार को शाम तक 130 कार लोगो को दी गई थी। वहीं टाटा मोटर्स के आकउंट्स मैनेजर जितेंद्र ने बताया कि शाम तक टाटा के 60 वाहन लोगो को सौंपे गए। जबकि पावर मोटर्स के मनीष कुमार ने बताया कि शाम 6 बजे तक 222 हीरो के बाईक, 17 रेनॉल्ट के कार व 13 पियाजो ग्राहको को दिया गया था। वहीं प्रमसंस होंडा के सेल्स मैनेजर रंजीत के अनुसार बीते वर्ष से इस बार बाईक अधिक संख्या में लोगो ने खरीदा। शाम तक होंडा के 450 वाहन लोगो को दी गई थी। दुसरी ओर टीवीएस के दीपक अग्रवाल ने बताया कि 500 वाहन शाम तक लोगो को डिलीवरी दी गई थी। शनिवार को तमाम शोरूमों में 15 करोड़ के करीब 1500 दोपहिया वाहन बिके। जबकि 250 से अधिक कारों की डिलीवरी लोगों ने ली। आटो मोबाइल शोरूमों में भी ग्राहकों को बढ़िया ऑफर दिए गए।