Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsDhanbad MP Dhullu Mahto Announces Mera Bharat Yatra on Sardar Patel s 150th Birth Anniversary
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता की भावना मजबूती के लिए 19 को पदयात्रा : सांसद

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता की भावना मजबूती के लिए 19 को पदयात्रा : सांसद

संक्षेप: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता की भावना मजबूती के लिए 19 को पदयात्रा : सांसद सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता की भावना मजबूती

Mon, 17 Nov 2025 12:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो ,प्रतिनिधि। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मेरा भारत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित किया जा रहा है। बोकारो में 19 नवंबर को पदयात्रा का आयोजन चास गरगा ब्रिज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा से किया जा रहा है। पदयात्रा हवाई अड्डा होते हुए पुस्तकालय मैदान में समाप्त होगा। सांसद महतो रविवार को बोकारो परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। सांसद ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा, खिलाड़ी, स्कूल के बच्चे सहित आम नागरिक व गांवों के लोग हिस्सा लेंगे। सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। 19 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी पंजीकरण और गतिविधियां मेरा भारत पोर्टल पर हो रहा हैं। इस मौके पर जिला सूचना व जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार, जिला खेल पदाधिकारी कुमारी हेमलता बून, सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय, अमर स्वर्णकार, एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी अंजली पूनम बेक, पंकज शर्मा, रितेश कुमार, बोलबम कुमार, प्रदीप कुमार सहित अन्य शामिल रहे।