खैराचातर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित की गई राधा-कृष्ण की प्रतिमा 

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो जिले के कसमार प्रखंड में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। इस अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण की नई प्रतिमा स्थापित की गई और भव्य झांकी निकाली गई। ग्रामीण बच्चों ने राधा, कृष्ण और वासुदेव का रूप धारण कर नगर भ्रमण किया। भक्तों ने नृत्य किया और महाप्रसाद का वितरण किया गया।

खैराचातर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित की गई राधा-कृष्ण की प्रतिमा 

कसमार, प्रतिनिधि। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक हरिमंदिर, खैराचातर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन मंगलवार को भक्ति एवं उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण की नई प्रतिमा की स्थापना के साथ मुख्य सड़क में भव्य झांकी निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ​अनुष्ठान के तीसरे दिन ग्रामीण बच्चों ने राधा, कृष्ण और वासुदेव का रूप धारण कर नगर भ्रमण किया। यह भव्य झांकी खैराचातर मेन रोड और पुरुलिया रोड होते हुए मंदिर तक पहुंची। ढोल-नगाड़ों और राधे-कृष्ण के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान भक्तों ने भक्ति रस में सराबोर होकर नृत्य किया और भगवान के नए विग्रह के दर्शन किए।

​मूर्ति स्थापना कर्ता मयंक कुमार जायसवाल, कुमार गौरव और संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से चल रहे इस अनुष्ठान का मंगलवार को समापन हुआ। दोपहर में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर अमरेश कुमार, हीरालाल जायसवाल, रंजन जायसवाल, राजीव रंजन, सर्वेश्वर जायसवाल, सतीश जायसवाल, चितरंजन जायसवाल, मनीष जायसवाल, अमर जायसवाल, प्रभात जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, जयंत जायसवाल, विपिन जायसवाल, रणधीर जायसवाल, संदीप जयसवाल, राजेश जायसवाल, पुरुषोत्तम जायसवाल, अभय कुमार, आनंद जायसवाल के साथ-साथ महिला शक्ति के रूप में लेना कुमारी, सारिका कुमारी, बबीता जायसवाल, निशा जयसवाल एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।