Bokaro News: कमार टोला में मनसा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Bokaro News: कमार टोला में मनसा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनकमार टोला में मनसा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनकमार टोला में मनसा पूजा पर सांस्कृतिक

Bokaro News: पेटरवार,प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के भेलवा टांड स्थित कमार टोला में सर्पो की देवी मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही भक्ति भाव के साथ पूजा- अर्चना की गई। सोमवार को धूमधाम के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए स्थानीय जलाशय में प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। मनसा पूजा के मौके पर मनसा पूजा आयोजन समिति की ओर से रविवार की रात्रि में बच्चों के लिए गीत- संगीत व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों द्वारा की गई प्रदर्शन ने लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया।
यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और लोगों ने खूब पसंद किया। इसके पूर्व इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बुंडू पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्दघाटन किया। उन्होंने कहा कि मां मनसा की पूजा हमारी संवृध्द लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। कहा कि ऐसे आयोजन से हमारी सामाजिक एकजुटता को मजबूत करता है। उन्होंने सुख संवृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना मां मनसा से की।


