एक आवास के लिए तीन बार आवेदन, नहीं हुई कोई सुनवाई, छोटे-छोटे कमरों में रहने को विवश है परिवार
पेटरवार फोटो 01 अपना आवास दिखाती गीताएक आवास के लिए तीन बार आवेदन, नहीं हुई कोई सुनवाई, छोटे-छोटे कमरों में रहने को विवश है परिवारएक आवास के लिए तीन ब

टरवार,प्रतिनिधि। पेटरवार ब्लॉक के सदमाकला गांव की गरीब महिला गीता देवी की ओर से प्रखंड के सदमा कला पंचायत सचिवालय में झारखंड सरकार की ओर आहूत आपकी योजना, आपकी सरकार, प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में तीन बार आवेदन जमा करने के बावजूद गरीब महिला को अभी तक न तो एक अदद अबुआ आवास ही मिल पाया और न ही प्रधानमंत्री आवास। आवास नही मिलने के कारण गरीब महिला अपने पति रतिलाल महतो और दो पुत्र बीरेंद्र महतो व रविंद्र महतो के साथ वर्षों से मिट्टी से बने छोटे-छोटे कमरे में रहने को विवश है। सोशल मीडिया में यह मामला वायरल होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लेते हुए बोकारो के उपायुक्त को देखने का निर्देश दिए हैं।क्या
कहती है गीता: सदमा कला पंचायत के सदमा कला गांव निवासी गीता देवी कहती है कि हमनें कई बार आवास के लिए आवेदन देते आये है, लेकिन हमारी आवेदन पर अभी तक कोई कार्रवाई प्रखंड प्रशासन की ओर से नही हो पाया है, जिसके कारण मजबूरन मिट्टी से बने छोटे-छोटे कमरे में परिवार के सदस्यों के साथ किसी तरह जिंदगी गुजार रहे है। यह भी कहा कि गर्मी के मौसम में इन छोटे कमरों में रहना बड़ा ही मुश्किल होता है। गर्मी के तपिश से सारा परिवार तपते रहते है और बारिश के दिनों में हमेशा पानी टपकते रहता है, जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मामले को लेकर मंगलवार को जब इसकी तहकीकात की गई तो पता चला की गीता देवी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के ऑन लाइन सूची में नाम दर्ज है, लेकिन अभी ब्लॉक को प्रधानमंत्री आवास का आवंटन नही आया है। प्रधानमंत्री आवास का आवंटन आने के बाद ग्राम सभा के माध्यम से पारित होने पर ही आवास का लाभ दिया जाएगा।क्या कहती है मुखिया: सदमा कला पंचायत के मुखिया सावित्री देवी ने कहा कि गीता देवी का नाम ऑन लाइन सूची में दर्ज है तो निश्चित रूप से लाभुक को आवास दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


