जनता दरबार में डीसी ने कुल 63 मामलों पर की सुनवाई

जनता दरबार में डीसी ने कुल 63 मामलों पर की सुनवाई

संक्षेप:

बोकारो में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनता की समस्याएं सुनीं। चास निवासी मोनिका विश्वकर्मा ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण बैंक द्वारा वाहन जब्त करने की समस्या रखी। उपायुक्त ने तुरंत...

Sep 16, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनता की समस्याएं सुनी। इसी क्रम में चास निवासी मोनिका विश्वकर्मा ने अपने सास-ससुर के साथ आयोजित जनता दरबार में अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण वाहन की किस्तें समय पर जमा नहीं हो पाई थीं, जिसके कारण बैंक ने वाहन जब्त कर लिया। इस मामले को उपायुक्त अजय नाथ झा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर ही जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी एलडीएम आबिद हुसैन को जरूरी दिशा निर्देश दिया। पदाधिकारियों ने इंडसइंड बैंक के प्रतिनिधियों से वार्ता की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ घंटों में ही मानवीय आधार पर बैंक ने वाहन (जेएच 09 बीसी 7736) की चाभी मोनिका विश्वकर्मा को लौटाने का निर्णय लिया। जिसके बाद समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा के समक्ष बैंक के प्रतिनिधि पवन श्रीवास्तव ने वाहन की चाभी पप्पु विश्वकर्मा के परिजनों को सौंप दिया। वाहन मिलने पर मोनिका और उनके परिजनों ने भावुक होकर उपायुक्त का आभार जताया। जनता दरबार में कुल 63 मामलों की सुनवाई उपायुक्त ने बारी बार से की। डीसी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों का समाधान तत्काल मौके पर ही कर दिया गया। जनता दरबार में जमीन-जायदाद, जबरन कब्जा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, शिक्षा, आपूर्ति विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, राजस्व, अंचल चंदनकियारी और अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कई में त्वरित निर्णय लेते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। जनता दरबार में भूमि से जुड़े कई मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। इस पर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने अपर समाहर्ता को आम लोगों की सुविधा के लिए विशेष दाखिल-खारिज शिविर लगाने का निर्देश दिया। कहा कि इस शिविर में लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शिविर की तिथि एवं स्थल शीघ्र ही घोषित की जाएगी, ताकि आमजन आसानी से लाभान्वित हो सकें।