Bokaro News: बड़ा नाला व महतोबांध अतिक्रमण मामले में आंदोलन की चेतावनी

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: चास के शिवपुरी कॉलोनी में नाला और महतोबांध के अतिक्रमण के मामले ने फिर से तूल पकड़ा है। स्थानीय निवासी कौशल किशोर ने प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। नाला और तालाब की स्थिति प्रभावित हो रही है और इसके परिणामस्वरूप जल निकासी की समस्या पैदा हो सकती है।

Bokaro News: बड़ा नाला व महतोबांध अतिक्रमण मामले में आंदोलन की चेतावनी

Bokaro News: चास के शिवपुरी कॉलोनी में बड़ा नाला और महतोबांध में अतिक्रमण मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। शिवपुरी कॉलोनी निवासी कौशल किशोर ने मामले को लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत के कारण अब तक तालाब और नाला को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका है। कहा कि लंबे समय से संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामले को उठाया जा रहा है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अतिक्रमण के कारण नाला और तालाब का स्वरूप प्रभावित हो रहा है। इससे क्षेत्र में जल निकासी और जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। पर्याप्त साक्ष्यों के साथ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। निगम, अंचल कार्यालय समेत जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अतिक्रमण के लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर नाला और महतोबांध को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: बड़ा नाला व महतोबांध अतिक्रमण मामले में आंदोलन की चेतावनी