Bokaro News: चंद्रपुरा में रांची-आरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
हिन्दुस्तान, बोकारो
Bokaro News: चंद्रपुरा के भाजपा नेता विजय कुमार साव ने चंद्रपुरा स्टेशन पर रांची-आरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलती है, लेकिन चंद्रपुरा में ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस मामले पर ध्यान देने की अपील की।

Bokaro News: चंद्रपुरा के भाजपा नेता व अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के जिला सचिव विजय कुमार साव ने चंद्रपुरा स्टेशन पर रांची-आरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की है। विजय ने कहा है कि यह एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरूवार व शनिवार को रात में चलती है। बोकारो स्टील सिटी और गोमो जंक्शन पर इसका ठहराव दिया गया है मगर चंद्रपुरा जंक्शन में इसका ठहराव नहीं है। जिसके चलते न सिर्फ चंद्रपुरा बल्कि बेरमो कोयलांचल के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चंद्रपुरा व बेरमो क्षेत्र के यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए रात में बोकारो स्टील सिटी जाना पड़ता है।
चंद्रपुरा जैसे स्टेशन पर इसका ठहराव होने से सभी को सहूलियत होगी। इसलिए रेल प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।


