टीटीपीएस से सीएसआर से विकास कार्य की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
तेनुघाट के दिव्यांग समाज कल्याण समिति ने टीटीपीएस पर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए सीएसआर मद का सही उपयोग न करने का आरोप लगाया है। समिति के सचिव महबूब अंसारी ने कहा कि टीटीपीएस अरबों रुपये की बिजली बेचता है, लेकिन ग्रामीण कल्याण के लिए कोई योजना नहीं है, जैसे स्वास्थ्य शिविर या दिव्यांगजनों के लिए राशि खर्च करना।

तेनुघाट। टीटीपीएस द्वारा सीएसआर मद से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए दिव्यांग समाज कल्याण समिति गोमिया प्रखंड ने डीसी से हस्तक्षेप की मांग की है। समिति के सचिव महबूब अंसारी ने कहा कि टीटीपीएस एस हर साल अरबों रुपये की बिजली बिक्री करता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सीएसआर के तहत कोई कल्याणकारी योजना नहीं चलाई गई। न तो स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवा वितरण हुआ, न ही दिव्यांगजनों की योजनाओं पर कोई राशि खर्च की गई। वहीं ललपनिया शॉपिंग सेंटर में हजारों की भीड़ रहती परन्तु एक भी शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


