ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोघाटबेड़ा पत्थर खदान को बंद करने की मांग

घाटबेड़ा पत्थर खदान को बंद करने की मांग

चास प्रखंड के पुपुनकी घाटबेड़ा स्थित पत्थर खदान को खनन विभाग की ओर से सील किए जाने के बाद भी यहां से पत्थर निकाला जा रहा...

घाटबेड़ा पत्थर खदान को बंद करने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोTue, 04 Dec 2018 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

चास प्रखंड के पुपुनकी घाटबेड़ा स्थित पत्थर खदान को खनन विभाग की ओर से सील किए जाने के बाद भी यहां से पत्थर निकाला जा रहा है। इतना ही नहीं पत्थर निकालने के लिए यहां विस्फोट भी किया जाता है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है। मानवाधिकार के जिला महासचिव मंजेश राय ने मामले को मुख्यमंत्री जन संवाद में भी दर्ज कराया है। ताकि अवैध खनन को रोका जा सके। मंजेश ने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण धनबाद के क्षेत्रीय पदाधिकारी को लिखा है कि उक्त पत्थर खदान की पूर्व दिशा में अधिसूचित व सीमांकित वनभूमि की न्यूनतम दूरी 218 मीटर है, जबकि पत्थर खदान के लिए 250 मीटर की दूरी होनी चाहिए। इसके बावजूद भी यहां पत्थर खदान चल रहा है। खनन विभाग ने इसे सील कर दिया है। इसके बाद भी यहां से पत्थर निकाला जा रहा है। यहां करीब दो एकड़ जमीन से पत्थर निकाला जा रहा है। पत्थर निकालने के लिए विस्फोटक का उपयोग किए जाने से पत्थर उड़कर गांव तक चला जाता है, इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। विभाग इसे जल्द बंद कराएं। गोपाल दास, जिला खनन पदाधिकारी,बोकारो ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नही है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें