डीएवी कथारा का परीक्षाफल शत-प्रतिशत
डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड में 95.8% अंक लाकर प्रियेश कुमार को टॉपर बनाया। प्रकृति प्रधान ने 94.6% और अदिति कुमारी ने 94% अंक प्राप्त किए। कुल 238 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

कथारा, प्रतिनिधि। सीबीएसई दसवीं बोर्ड का परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के विद्यार्थियों ने आशातीत सफलता प्राप्त की है। 95.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रियेश कुमार विद्यालय के टॉपर बने। वहीं प्रकृति प्रधान ने 94.6 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान को सुशोभित किया एवं अदिति कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल 238 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जीएन खान ने कहा कि विद्यालय अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए हमेशा से क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।
यह परीक्षा फल शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के परिश्रम का प्रतिफल है। सीसीएल कथारा महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने भी विद्यालय परिवार विशेष तौर पर प्राचार्य को शुभकामनाएं दी।14. प्रियेश कुमार।15. प्रकृति प्रधान।16. अदिति कुमारी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


