
डीएवी कथारा के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हुए सम्मानित
डीएवी कथारा के प्रांगण में शुक्रवार को डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2024 में स्वर्ण पदक पाने वाले 12 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ जीएन खान ने 5100 रुपये की छात्रवृत्ति चेक...
कथारा, प्रतिनिधि। डीएवी कथारा के प्रांगण में शुक्रवार को डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2024 में स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य सह क्लस्टर फाइव के प्रभारी डॉ जीएन खान ने डीएवी प्रबंधनकर्तृ समिति नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त 5100 रुपये की छात्रवृत्ति चेक के रूप में प्रदान किया। 12 विद्यार्थियों ने इस छात्रवृत्ति को पाने का गौरव प्राप्त किया। वॉलीबॉल में समीर हसन, अबुजर फैजी, आमिर हमजा, मुकेश यादव, हरप्रीत सिंह, राजवीर यादव, विराट यादव, प्रिंस यादव, बादल कुमार, अधर्व दास तथा क्रिकेट में ईशा कुमारी एवं पूजा कुमारी ने छात्रवृत्ति प्राप्त की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं शारीरिक शिक्षकों को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।
आशीर्वचन में कहा कि गत वर्ष नई दिल्ली में आयोजित खेलों के इस महाकुंभ में 26 राज्यों के डीएवी के बेहतरीन खिलाड़ी इकट्ठा हुए थे। उनमें अपने आप को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करना वाकई काबिले तारीफ है। डीएवी संस्था ने देश को खेलों के कई अनमोल हीरे प्रदान किए हैं जिनमें कपिल देव, दिनेश कार्तिक, साक्षी मलिक, चेतन शर्मा, नीरज चोपड़ा आदि शामिल हैं। सीसीएल कथारा जीएम संजय कुमार ने भी प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार को इस आशातीत सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। वरीय शिक्षक पंकज कुमार, एके गोस्वामी, डॉ राधे श्याम मिश्रा, नागेंद्र प्रसाद, जितेंद्र दुबे, रंजीत सिंह, बीके दसौंधी, राकेश रंजन, रितेश कुमार, जयपाल साव, रेखा कुमारी, वीणा कुमारी, आराधना, खुशबू कुमारी, मधुमल्लिका उपाध्याय, ओशीन व सुमन कुमारी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




